शारीरिक संबंध बनाते उत्तेजना की हदें कर गई पार, खतरे में पड़ गई पति की जान

Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Feb, 2018 01:28 PM

wife bites off her husband s ball in a  surge of excitement  during sex

वैसे तो दुनियाभर में ऐसी कई अजीबोगरीब घटनाएं होती रहती हैं जिनपर विश्वास करना बेहद मुश्किल होता हैं  । ताइवान में सैक्स दौरान एक एेसी घटना का मामला सामने आया है जिसे जानकर आप दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो जाएंगे।...

ताइपेः  वैसे तो दुनियाभर में ऐसी कई अजीबोगरीब घटनाएं होती रहती हैं जिनपर विश्वास करना बेहद मुश्किल होता हैं  । ताइवान में सैक्स दौरान एक एेसी घटना का मामला सामने आया है जिसे जानकर आप दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो जाएंगे। ताईवान में  शारीरिक संबंध बनाने के दौरान पत्‍नी इतनी उत्तेजित हो गई कि उसने पति के एक टेस्टिकल (वीर्यकोष) को ही दांत से काट लिया।दर्द से तड़पते पति को आनन-फानन में पति को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है. जब वो अस्‍पताल पहुंचा तो उसने कटोरे में अपना एक टेस्‍टिकल लिए हुए था।
PunjabKesari
डॉक्‍टरों के मुताबिक पति की हालत खतरे से बाहर है लेकिन अभी कुछ दिन अस्‍पताल में बिताना पड़ेगा। घटना बीते 26 दिसंबर की है। ताइवान की प्रमुख न्यूज वेबसाइट के अनुसार, पीड़ित शख्स वांग की उम्र करीब 51 साल है वहीं पत्नी शाय की उम्र 49 साल बताई गई है। वेबसाइट ने बताया है कि पत्नी ने उसका दायां टेस्टिकल अलग कर दिया। जानाकरी के मुताबिक 26 दिसंबर की सुबह करीब 2 बजे वांग और शाय हमबिस्‍तर थे.। इसी दौरान शाय अचानक से उत्तेजना के चरम पर पहुंच गई और गलती से टेस्टिकल पर काट लिया। इसके चलते वांग का दांया टेस्टिकल कटकर शरीर से अलग हो गया।

महिला और उसका पति सामान्य आर्थिक स्थिति वाले हैं।. पति एक कार रिपेयर शॉप में काम करता है।उनके दो बच्चे हैं।दोनों की शादी हुए काफी साल हो गए हैं। ताईचुंग मेट्रो हार्बर अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि जब वे एंबुलेंस लेकर पहुंचे तो घबराया वांग अपना अलग हुआ टेस्टिकल पार्ट एक कटोरी में लेकर खड़ा था। अस्पताल पहुंचने के बाद उस शख्स का तुरंत इलाज शुरू किया गया। डाक्टर ने बताया कि मरीज का घाव सूख गया है। हालांकि उन्हें टेस्टिकल दोबारा जोड़ने में कामयाबी नहीं मिली है।इस संबंध में डॉक्टर का कहना है कि संबंधित अंग को दोबारा जोड़ने से इंफेक्शन का खतरा बहुत ज्यादा था।इससे इंफेक्शन पूरे शरीर में फैल जाता और स्वास्थ्य को लेकर बहुत गंभीर समस्या पैदा हो सकती थी।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!