सेल्फी के जुनून में कर डाला सवा करोड़ का नुकसान ! (वीडियो वायरल)

Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Jul, 2017 12:37 PM

woman  s selfie causes    200 000 of damage   to artworks

अमरीका में एक महिला पर सेल्फी लेने का जुनून ऐसा चढ़ा कि उसने एक बेशमीकती चीज को तोड़कर रख दिया...

वॉशिंगटनः अमरीका में एक महिला पर सेल्फी लेने का जुनून ऐसा चढ़ा कि उसने एक बेशमीकती चीज को तोड़कर रख दिया। ये घटना लॉस एंजिल्स में लगे एक प्रदर्शनी की है। इस महिला ने सेल्फी लेने के चक्कर में सवा करोड़ रुपएकी कलाकृति को तोड़ दिया। आयोजकों का कहना है कि महिला की लापरवाही से उन्हें भारी नुकसान हुआ है। बता दें कि लॉस एजिंल्स में 14वीं फैक्ट्री आर्ट एग्जीबिशन चल रही थी। यहां पर 2 लाख डॉलर यानी कि एक कलाकृति रखी हुई थी।
PunjabKesari
 भारतीय रुपयों में इसकी कीमत लगभग सवा करोड़ रुपए हैं। इस कलाकृति को मल्टी मीडिया आर्टिस्ट सिमॉन बिर्क ने बनाया है। इस कलाकृति में सत्ता के लिए इंसान की भूख को दिखाया गया है। प्रदर्शनी के आयोजकों ने बताया कि इस कलाकृति को बनाने में सोना, चांदी, ब्रास, फाइबर को मिला कर तैयार किया गया है। अंग्रेजी वेबसाइट न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस कलाकृति को एक छोटे छोटे हल्के प्लेटफॉर्म पर सजाया गया था। महिला सेल्फी लेने के एक कलाकृति के पास खड़ी थी।

 

जैसे ही उसने अपने मोबाइल का फ्लैश बटन दबाया, मोबाइल से निकली रोशनी से उसी आंखों चौंधियां गई और महिला कलाकृति पर गिर पड़ी। इसके बाद एक के बाद एक कई बहुमूल्य कलाकृतियां गिर गईं। इस घटना में 2 लाख डॉलर की एक कलाकृति चकनाचूर हो गई। हालांकि कुछ लोगों का कहना है इतने महंगे कलाकृति का टूटना एक पब्लिसिटी स्टंट है। लेकिन इस कलाकृति के निर्माता ने इस घटना को सच बताया है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज देखकर आप तय कर सकते हैं कि ये घटना सच्ची है या फिर पब्लिसिटी पाने का एक जरिया।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!