Edited By ,Updated: 05 Jul, 2016 04:00 PM
ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट की रहने वाली एक महिला काे बड़े बेबी ....
ऑस्ट्रेलियाः ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट की रहने वाली एक महिला काे बड़े बेबी बंप के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लोग हर वक्त उस पर कमैंट करने लगे थे। घर से निकलना उसके लिए मुश्किल हो गया था। डिलिवरी के बाद महिला ने अपने बारे में विस्तार से बताया है।
महिला का कहना है लोगों को गर्भवती महिला के बेबी बंप को देखकर ऐसा-वैसा कमैंट नहीं करना चाहिए। इससे उन्हें काफी परेशानी होती है। इसकी जगह पर लोगों को ब्यूटीफुल, हेल्दी, अमेजिंग कहना चाहिए। रेवी शल्ज नाम की महिला का बेबी बंप 24 हफ्ते में ही इतना बड़ा हो गया था कि जितना कि आमतौर पर प्रेग्नेंसी के मैच्योर होने पर होता है।
महिला ने डिलिवरी से पहले इंस्टाग्राम पर भी फोटो शेयर की थी, जहां लोगों ने उस पर काफी सवाल उठाए थे। इंस्टाग्राम पर उसके 1 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। उसने बताया कि एक बार वह शोरूम में कपड़े खरीद रही थी, तभी वहां मौजूद महिला उसके ऊपर कमैंट करने लगी। महिला पेशे से फिटनेस ट्रेनर है। अप्रैल माह में वह बेटी की मां बनी थी।