Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Sep, 2017 05:32 PM
अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगर अपने अजीब व्यवहार के लिए जाने जाते हैं तो उनकी बेटी इवांका ट्रंप अपने स्टाइल और खूबसूरती के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध हो रही हैं।
न्यूयॉर्कः अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगर अपने अजीब व्यवहार के लिए जाने जाते हैं तो उनकी बेटी इवांका ट्रंप अपने स्टाइल और खूबसूरती के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध हो रही हैं। अमेरिकी प्रशासन में काम करते हुए इवांका अपने पिता का सहयोग भी कर रही हैं।
उन्हें पसंद करने वाले उनकी जगह भले न पहुंच सकें पर युवतियों में उनकी तरह दिखने की एक होड़ सी लग गई है। इसके लिए लोग सर्जरी कराने से भी नहीं हिचक रहे हैं। यह खुलासा न्यू यॉर्क के प्लास्टिक सर्जन डॉ. नॉरमैन रो ने किया । उन्होंने कहा कि गर्मियों में उनके पास करीब 50 महिलाएं इवांका ट्रंप की तस्वीर लेकर आईं।
इन महिलाओं ने डॉक्टर से कहा कि वे इवांका जैसी दिखना चाहती हैं। क्या वह उन्हें इवांका ट्रंप की तरह बना सकते हैं? महिलाओं ने बाकायदा प्रक्रियाएं भी गिनाईं, जो वे कराना चाहती हैं। महिलाओं ने गाल की हड्डी को चौड़ा करने, नोज स्लिमिंग, आई शेपिंग कराने का अनुरोध किया।
गौर करने वाली बात है कि ये सर्जरी कराना इतना आसान नहीं है। इसकी प्रक्रिया काफी जटिल है। इसमें 20 लाख से लेकर 32 लाख रुपए तक का खर्च आ सकता है।