चीन अब दुनिया का ये सबसे बड़ा सी-प्लेन उड़ाने को तैयार

Edited By ,Updated: 16 Feb, 2017 01:02 PM

world  s largest sea plane to make maiden flight in early

दुनिया का सबसे बड़ा सी-प्लेन AG 600 कुछ महीनों में पहली उड़ान भरेगा...

बीजिंगः दुनिया का सबसे बड़ा सी-प्लेन AG600 कुछ महीनों में पहली उड़ान भरेगा। चीन के सरकारी मीडिया ने ये जानकारी दी है। चार इंजन वाले इस चीनी एयरक्राफ्ट के 11 से 14 के बीच टैस्ट किए गए। इस सी-प्लेन को चीन के सदर्न स्टेट झुहाई में तैयार किया गया है।  इस सी-प्लेन को चीन की एविएशन इंडस्ट्री कॉरपोरेशन ऑफ चाइना (AVIC) ने बनाया है। AVIC ने बताया कि AG600 37 मीटर लंबा है और इसका विंग स्पान 38.8 मीटर है। ये पानी और हवा, दोनों में तेज रफ्तार से चल सकता है। जानकारी के मुताबिक, इसका साइज बोइंग के 737 एयरक्राफ्ट के बराबर है।
 
शिन्हुआ न्यूज एजैंसी के मुताबिक, इस प्लेन को खासतौर पर जंगल में लगने वाली अाग से निपटने के लिए बनाया गया है। यह अपने साथ 53.5 टन वजन ले जा सकता है।  सिर्फ 20 सैकेंड में 12 टन पानी कलैक्ट कर सकता है। ये पानी सीधे जंगल के ऊपर छिड़का जाएगा, ताकि आग बुझाई जा सके। इतना ही नहीं, इसमें 50 लोगों को बिठाया जा सकता है। इसके चीफ डिजायनर हुआंग लिंकेई ने कहा- "AG600 एक शिप की तरह है, जो आसानी से उड़ भी सकता है।

इसमें हाईटेक टैक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है।" उन्होंने कहा कि ये एविएशन इंडस्ट्री में चीन की नई कामयाबी है। सी-प्‍लेन AG600 को 2009 में मंजूरी मिली थी। साइज बोइंग 737 जितना बड़ा है। मैक्सिमम फ्लाइट रेंज 4500 किमी है। 20 सैकेंड में 12 टन पानी जुटा सकता है। मैक्सिमम टेकऑफ वेट 53.5 टन है। लंबाई 121 फीट, जबकि दोनों विंग्स के बीच की दूरी 128 फुट है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!