अनजाने में ही ‘World Famous’ हाे गए ये लाेग, जानें कैसे?

Edited By ,Updated: 28 Oct, 2016 03:30 PM

world famous people

आज के समय में हर व्यक्ति मशहूर होना चाहता है। कुछ लोग अपने अच्छे कामों और उपलब्धियों के चलते मशहूर होते हैं, तो कुछ जाने-अनजाने में।

नई दिल्लीः आज के समय में हर व्यक्ति मशहूर होना चाहता है। कुछ लोग अपने अच्छे कामों और उपलब्धियों के चलते मशहूर होते हैं, तो कुछ जाने-अनजाने में। कई लोकप्रियता पाने के लिए अजीबोगरीब हथकंडे अपनाने से भी नहीं चूकते। आज हम आपको ऐसे ही कुछ लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका लोकप्रियता पाने का तरीका एकदम अलग है।

1. लंदन ओलंपिक में हुई फेमस
रेड और ब्लैक ड्रेस में ओलम्पिक के उद्घाटन समारोह के दौरान सुशील कुमार के बगल में चल रही महिला अचानक ही मीडिया जगत और सुरक्षा अधिकारियों की नज़र में आई। उसे लेकर काफी बातें और अफवाहें भी बनीं। हालांकि बाद में इस बात की पुष्टि हुई कि उस महिला का नाम मधुरा नागेंद्र कुमार है और वह उद्घाटन समारोह में नृत्य प्रस्तुत करने वाले कलाकारों में से एक थी।

2. The Success Kid
शायद आपको याद हो वो बच्चा, जिसे इंटरनेट पर बहुत सक्सेस मिली थी। इस बच्चे का नाम Sammy Griner है, जाे इंटरनेट पर अपनी फ़ोटो की वजह से चर्चा में आया था। इस बच्चे की फ़ोटो को उसकी मां ने 2007 में उस टाइम क्लिक किया था, जब वो केवल 7 महीने का था और उसे Flickr पर पोस्ट किया था। 2 साल बाद अचानक उसकी फ़ोटो इंटरनेट पर वायरल हुई और "I hate sandcastles" कैप्शन के साथ फेमस हो गई।

3. The Man with the Golden Arm
James Harrison ने 1000 से ज़्यादा बार रक्तदान किया, जोकि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। उनके इस सराहनीय काम की बदौलत करीब 2.2 मिलियन बेबीज़ की Rhesus नामक बीमारी से जान बचाई गई। इन बच्चों में उनका Grandson भी शामिल था। उनके खून में एक गुण है, जिससे Anti-D vaccine बनाने में मदद मिली है।

4. एल्गोरिथम के न्यूड मॉडल की फ़ोटो
Playboy मैगज़ीन की न्यूड मॉडल की ये फ़ोटो डिजिटल इमेज प्रोसेसिंग में टेस्ट एल्गोरिथम के लिए यूज़ की जाती है। 1972 में Playboy मैगज़ीन पब्लिश हुई, Lena Soderberg की फ़ोटो बहुत फेमस हुई। इस फ़ोटो में रंगों का सही तालमेल, डिटेल, फोकस, शेडिंग और रिफ्लेक्शन हैं, जो इसे एक परफेक्ट फ़ोटो बनाते हैं।

5. The Mars Mohawk Guy
Bobak Ferdowsi, 6 अगस्त, 2012 को उस टाइम बेहद लोकप्रिय हुआ, जब Curiosity Rover ने मंगल ग्रह पर लैंड किया। उसने अपने बालों पर एक अलग ही स्टाइल की हुई थी। इस स्टाइलिश फ्लाइट डायरेक्टर की हेयर स्टाइल को President Obama ने भी अपनाया।

6. सऊदी अरब से निकाल गया ये हैंडसम
पेशे से एक्टर, फोटोग्राफर और कवि Omar Borkan Al Gala, धार्मिक पुलिस द्वारा Riyadh के Annual Janadriyah Festival से दो और लोगों के साथ सिर्फ़ इसलिए बाहर निकाल दिए गए थे, क्योंकि वे ज़रूरत से ज़्यादा हैंडसम हैं। हालांकि बाद में ये बात सामने आई कि उन्हें एक शादी समारोह में गलत तरीके से डांस करने का दोषी पाया गया था।

7. Resume ने दिलाई लोकप्रियता
Nina Mufleh ने AirBnb को अपना ऐसा रिज्यूमे भेजा, जो बहुत वायरल हुआ था। इस Resume पर बहुत सारे लोगों ने Retweet किया था।

8. The 'Cricket' Woman
Ashley Kerekes, एक अमरीकन महिला हैं, जो Twitter पर अपने Handle Name "The Ashes" के चलते बेहद फेमस हो गई। "The Ashes" इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली प्रसिद्ध क्रिकेट सीरीज़ है। ये नाम रखते ही वो रातों-रात फेमस हो गई और उनके अकाउंट पर Tweets और क्रिकेट से जुड़े मैसेजेज़ की बरसात हो गई, लोगों को लगा कि उन्होंने क्रिकेट लवर को फॉलो किया है।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!