Edited By ,Updated: 28 Nov, 2016 02:33 PM
दुनिया की सबसे ऊंची धार्मिक इमारत अब भारत में होगी...
नई दिल्लीः दुनिया की सबसे ऊंची धार्मिक इमारत अब भारत में होगी। यह मंदिर बांके बिहारी का होगा जिसका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इसकी ऊंचाई 700 फुट होगी। श्रीकृष्ण को समर्पित यह मंदिर 30 एकड़ जंगल से घिरा होगा। वृंदावन के इस चंद्रोदय मंदिर के ढांचे के डिजाइन सलाहकार हैं थोर्नटन टोमासेट्टी। मंदिर में एक कल्चरल सैंटर व एक थीम पार्क भी होगा।
यह न केवल सबसे ऊंची धार्मिक इमारत होगी बल्कि भूकंप रोधी भी होगी। इसमें 70 मंजिल होंगी। इस प्रोजैक्ट के डायरैक्टर नरसिम्हा दास ने बताया, 'इसके थीम पार्क में पार्क राइड्स, लाइट, साउंड, स्पैशल इफैक्ट्स होंगे। साथ ही व्रज मंडल परिक्रमा और लेजर शो भी होंगे। इस बिल्डिंग में एक कैप्स्यूल एलिवेटर बनाया जा रहा है जिसके जरिए ऊपर जाकर नीचे का नजारा देखा जा सकता है। यहां एक लाइट एंड साउंड शो ऐसा होगा जिसमें पृथ्वी की जानकारी होगी और साथ ही वैदिक काल की जानकारी भी दी जाएगी।
इसका निर्माण भक्तजनों से मिलने वाला चंदे से किया जा रहा है।इससे कुछ दूरी पर अपार्टमैंट और विलाज बनाकर बेचे जाने की योजना है, जिसके मुनाफे को मंदिर निर्माण में लगाया जाएगा। फिलहाल मंदिर को बनाने के लिए 180 फुट गहरी नींव बनाई जा रही है। दास ने बताया कि यह मंदिर अगले साल मार्च तक बनकर तैयार हो जाएगा।