नए रूप-रंग के भारतीय पासपोर्ट को सऊदी आव्रजन अधिकारियों द्वारा स्वीकार नहीं किए जाने से उत्पन्न समस्या का समाधान कर लिया गया है। यह जानकारी रियाद स्थित भारतीय दूतावास के एक अधिकारी ने दी।
श्रीलंका ने देश के हिंसा प्रभावित रहे उत्तरी क्षेत्र में लंबे समय नहीं हो पाए चुनाव को रोकने के बावजूद बुधवार को तमिल अल्पसंख्यकों के साथ शक्ति साझा तंत्र को वापस लेने की योजना से इनकार किया।
सउदी अरब में डकैती और हत्या के आरोपी यमन के पांच नागरिकों का सिर कलम करने के बाद अन्य लोगों को सख्त चेतावनी देने के उद्देश्य से उनकी लाशें चौराहें पर टांग दीं।
आमतौर पर यह फिल्मों में ही दिखता है लेकिन ब्राजील में यह हकीकत में हुआ। महिला का पति अचानक घर पहुंचा तो बैडरूम में मौजूद उसका प्रेमी अधनंगा ही भागने लगा।
बचाव कर्मियों ने पूर्वी इंडोनेशिया में ध्वस्त हुई एक खदान की सुरंग से सात और शव निकाले हैं जिन्हें मिला कर मरने वालों की कुल संख्या 28 हो गई है।