इराक में पांच बम विस्फोटों तथा सैनिकों और बंदूकधारियों के बीच झड़पों में आठ लोगों की मौत हो गई। ताजा हिंसा के बाद इस महीने मरने वालों की संख्या 370 से अधिक हो गई है।
अमेरिका में बने ग्लोबल हॉक (यूरो हॉक) सर्विलांस ड्रोन को खरीदने और उनमें सुधार करने के सौदे में करीब 83.5 करोड़ डॉलर का निवेश करने के बाद उसे रद्द करने को लेकर जर्मनी के रक्षा मंत्री थॉमस द मैजीरे आजकल विपक्ष के निशाने पर हैं।
इराक की राजधानी बगदाद में कल हुए सिलसिलेवार दस बम विस्फोटों और दक्षिणी शहर बसरा में हुए दो बम विस्फोटों में मरने वालों की संख्या बढकर 95 और घायलों की संख्या बढकर लगभग 200 हो गई है।
सिंगापुर की एक अदालत ने 24 वर्षीय एक भारतीय नागरिक को यहां वेश्यावृत्ति रैकेट चलाने का दोषी ठहराते हुए छह महीने की कैद की सजा सुनाई।
उत्तर कोरिया ने आज लगातार तीसरे दिन मिसाइल परीक्षण किया। दक्षिण कोरिया और संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख बान की मून ने इसकी आलोचना की है। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के एक प्रवक्ता ने 5वें प्रक्षेपण की पुष्टि की।