इराक में कल अलग अलग स्थानों पर हुए बम विस्फोटों में 73 लोगों की मौत हो गई तथा 148 अन्य घायल हो गए।
नाइजीरिया के उत्तरपूर्व में सेना की ओर से आतंकवादियों के संदिग्ध शिविरों को निशाना बनाकर की गई गोलाबारी में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई।
उत्तर कोरिया के पास 200 तक सचल मिसाइल लांचर होने की संभावना बताई गई है। दक्षिण कोरिया ने इससे पहले अनुमान लगाया था कि हो सकता है कि उत्तर कोरिया के पास इससे दोगुनी संख्या में लांचर हों। शुक्रवार को दक्षिण कोरिया के मीडिया में यह बात सामने आई।
भारतीय मूल के एक बेरोजगार सिंगापुरी नागरिक को चाकू से पत्नी पर हमला करने तथा उसे पंखे और फ्लास्क से मारने के जुर्म में नौ माह की सजा सुनाई गई है।
बंगलादेश के दक्षिणी तट पर आए चक्रवाती तूफान ‘महासेन’ के कारण अब तक कम से कम 45 लोग मारे गए और लाखों लोगों को शिविरों में शरण लेने को मजबूर होना पडा है।