अमरनाथ यात्रा: 1372 तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा में टेका माथा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 31 Jul, 2017 06:16 PM

1372 pilgrims reached amarnath cave

अमरनाथ यात्रा अपने अंतिम चरण में प्रवेश कर गई है। अब बहुत कम संख्या में शिवभक्त अमरनाथ यात्रा के लिए आ रहे हैं। बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए आने वाले यात्रियों की संख्या एक हजार तक सिमट गई है।

श्रीनगर: अमरनाथ यात्रा अपने अंतिम चरण में प्रवेश कर गई है। अब बहुत कम संख्या में शिवभक्त अमरनाथ यात्रा के लिए आ रहे हैं। बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए आने वाले यात्रियों की संख्या एक हजार तक सिमट गई है। रविवार को यात्रा के 32वें दिन 1372 यात्रियों ने पवित्र गुफा में पूजा-अर्चना कर देश और परिवार की खुशहाली की कामना की। 

 

यात्रा शुरू होने से लेकर अब तक बाबा बर्फानी के दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 2,53,071 तक पहुंच चुकी है। श्रद्धालु पवित्र गुफा में हिम शिवलिंग के दर्शन कर धन्य-धन्य हुए। दूसरी तरफ जम्मू के भगवती नगर से 309 यात्रियों के नए जत्थे को तड़के 8 वाहनों में दक्षिण कश्मीर के बालटाल और पहलगाम-नुनवान आधार शिविरों की ओर रवाना किया गया। 

 

रवाना किए गए जत्थे में 236 पुरुष और 73 महिलाएं शामिल थीं। दोपहर तक 213 तीर्थयात्री बालटाल आधार शिविर पर पहुंचे, जबकि 96 यात्री पहलगाम बेस कैम्प तक पहुंच गए थे। यात्रा के अंतिम चरण में बालटाल मार्ग से यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है। बालटाल से गुफा तक केवल 14 किलोमीटर के सफर को यात्री अधिक तरजीह दे रहे हैं। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!