Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Jul, 2017 06:00 PM
जम्मू कश्मीर बैंक में एक लड़की के साथ बदसलूकी का दर्दनाक मामला सामने आया है। खरबतोपोरा रटिनपोरा की रहने वाली 17 वर्षीय इंशा बशीर के साथ जम्मू कश्मीर के बैंक कर्मचारी ने बदसलूकी की जिसके बाद लड़की को ब्रेन हैमरेज हुआ और वह वहीं गिर पड़ी।
श्रीनगर: जम्मू कश्मीर बैंक में एक लड़की के साथ बदसलूकी का दर्दनाक मामला सामने आया है। खरबतोपोरा रटिनपोरा की रहने वाली 17 वर्षीय इंशा बशीर के साथ जम्मू कश्मीर के बैंक कर्मचारी ने बदसलूकी की जिसके बाद लड़की को ब्रेन हैमरेज हुआ और वह वहीं गिर पड़ी। बैंक में मौजूद लोग लड़की को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने फिलहाल केस दर्ज कर इस माले की जांच शुरू कर दी है। मामले पर और जानकारी का इंतजार है।