हिमस्खलन की चपेट में आने से एक मरा, एक घायल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Mar, 2018 10:26 AM

a dead one coming out of avalanche

जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा जिले में हिमस्खलन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कल बांदीपुरा के तुलैल के हसनगम-मलंगम में दो लोग एक विशाल हिमस्खलन की चपेट में...

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा जिले में हिमस्खलन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कल बांदीपुरा के तुलैल के हसनगम-मलंगम में दो लोग एक विशाल हिमस्खलन की चपेट में आ गए।

दोनों की पहचान मलंगम निवासी अब्दुल बेघ (25) और हलीम बेघ (23) के रूप में हुयी है। हालांकि तुरंत तलाशी अभियान शुरु किया गया और देर रात दोनों युवाओं को बर्फ से बाहर निकाला गया। घायलों को तुलैल के उपजिला अस्पताल भर्ती किया गया जहां अजीज बेघ ने दम तोड़ दिया। इस बीच एक सप्ताह पहले सीमांत जिले कुपवाडा में एक विशाल हिमस्खल की चपेट में आने से तीन लोगों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

विभिन्न एजेंसियों सेना, पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल तथा स्थानीय लोगों के व्यापक तलाशी अभियान के बावजूद लापता लोगों को तलाशा नहीं जा सका है। लापता लोगों के नाम वारनाओ निवासी गुलाम मोहम्मद लोन और मोहम्मद अल्ताफ और डारडीपोरा लालपोरा निवासी बसीर अहमद हैं। तीनों कुपवाडा जिले के लालपोरा पुलिस थाने में अंतर्गत गोचिबल बेहक के पास विशाल हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!