अमरनाथ यात्रा : कड़ी सुरक्षा के बीच 300 श्रद्धालुओं का नया जत्था रवाना

Edited By Punjab Kesari,Updated: 31 Jul, 2017 10:58 AM

a new group of 300 pilgrims leaves jammu yatri niwas for amarnath yatra

रविवार को जम्मू के आधार शिविर यात्री निवास भगवती नगर से कुल 300 यात्रियों के जत्थे को कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना किया गया। अधिकारियों ने बताया कि अब तक करीब 2.52 लाख श्रद्धालु पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं।

पहलगाम: रविवार को जम्मू के आधार शिविर यात्री निवास भगवती नगर से कुल 300 यात्रियों के जत्थे को कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना किया गया। अधिकारियों ने बताया कि अब तक करीब 2.52 लाख श्रद्धालु पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं। आपको बता दें कि 40 दिवसीय अमरनाथ यात्रा 29 जून को प्रारंभ हुई थी। इसका समापन 7 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन होगा।

 


300 के आसपास रह गई यात्रियों की संख्या
अब अमरनाथ यात्रा में यात्रियों की संख्या घट कर महज 300 के आसपास रह गई है। जम्मू में अब पहले की तरह शिव भक्तों की रौनक नहीं रही है। उल्लेखनीय है कि जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में भारी बारिश की वजह से भूस्खलन हो गया है जिससे यात्रियों को यात्रा करने में काफी दिक्कतें आ रही है। बारिश के चलते फिलहाल जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया है। फिलहाल अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है और सभी पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!