अमरनाथ यात्रा शुरू: जम्मू से पहला जत्था रवाना, बम-बम भोले के जयकारों से गूंजी घाटी

Edited By ,Updated: 01 Jul, 2016 02:22 PM

amarnath yatra

जम्मू कश्मीर के उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने आज यहां के आधार शिविर यात्री निवास से हरी झंडी दिखाकर अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना किया।

जम्मू: जम्मू कश्मीर के उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने आज यहां के आधार शिविर यात्री निवास से हरी झंडी दिखाकर अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना किया। सिंह ने आज तड़के पांच बजकर पांच मिनट पर श्रद्धालुओं के पहले बस को रवाना किया। यहां से आखिरी बस पांच बजकर 25 मिनट पर रवाना किया गया। राज्य परिवहन निगम की तीन बसों समेत कुल 33 गाडिय़ां श्रीनगर के लिए रवाना हुई। इस पहले जत्थे को गुरुवार को श्रीनगर से बाबा बर्फानी गुफा के लिए रवाना किया जाएगा।

सिंह ने कहा श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सरकार की ओर से सभी प्रकार के इंतेजाम किए गए हैं। देश के विभिन्न हिस्सों से अमरनाथ यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को सभी प्रकार की सुविधायें देने के प्रति सरकार प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर सांसद जुगल किशोर तथा राज्य की मंत्री प्रिया सेठी भी मौजूद थी। बाबा बफार्नी के दर्शन के लिए 1282 श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना किया गया। इसमें 900 पुरुष, 225 महिलाएं, 13 बच्चे, 144 पुरुष साधु तथा एक साध्वी शामिल हैं। वहीं यात्रा के रवाना होते ही पूरी घाटी बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!