about an hour ago
2 hours ago
3 hours ago
4 hours ago
5 hours ago
6 hours ago
7 hours ago
9 hours ago
10 hours ago
11 hours ago
12 hours ago
15 hours ago
20 hours ago
21 hours ago
22 hours ago
23 hours ago
Thursday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
जानिए, किन पड़ावों को पार कर होते हैं बाबा बर्फानी के दर्शन
Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Jun, 2017 10:50 AM
श्री अमरनाथ जी की पवित्र गुफा में प्रतिवर्ष बर्फ से बनने वाले प्राकृतिक हिमशिवलिंग की पूजा की जाती है। महादेव प्रति वर्ष श्री अमरनाथ गुफा में अपने भक्तों को
श्री अमरनाथ जी की पवित्र गुफा में प्रतिवर्ष बर्फ से बनने वाले प्राकृतिक हिमशिवलिंग की पूजा की जाती है। महादेव प्रति वर्ष श्री अमरनाथ गुफा में अपने भक्तों को हिमशिवलिंग के रूप में दर्शन देते हैं। इस पवित्र गुफा में पहुंचने के लिए भक्तों को विभिन्न पड़ावों को पार करके जाना पड़ता है। अमरनाथ यात्रा का आरंभ पहलगाम से होता है। यह जगह इतनी मनोरम है ऐसा प्रतीत होता है मानो प्रकृति ने अपनी सारी खूबसूरती इसी स्थान को दे दी है। चैकिंग के दौरान भोले बाबा के भक्तों को आगे जाने की अनुमति मिलती है। अमरनाथ यात्रा का दूसरा पड़ाव है चंदनबाड़ी। माना जाता है की भोलेनाथ और माता पार्वती जब अमरनाथ गुफा में जा रहे थे तो भोलेनाथ ने अपने चंदन और भस्म को यहां अपने अंग से अलग कर रख दिया था। अमरनाथ यात्रा का तीसरा पड़ाव है पिस्सु घाटी जो पिस्सु टॉप नाम से भी जाना जाता है। भोले नाथ ने यहां अपनी जटाओं से पिस्सूओं को उतार कर रखा था। अन्य प्राचीन कथा के अनुसार इस घाटी पर देवताओं और राक्षसों के मध्य भयंकर युद्ध हुआ था जिसमें दानव हार गए थे और देवों की विजय हुई थी। चंदनबाड़ी से 14 किलोमीटर की दूरी पर शेषनाग झील है। इस स्थान पर भगवान शिव ने शेषनाग को अपने गले से उतार कर रखा था। माना जाता है की दिन में एक बार शेषनाग झील से बाहर आकर भक्तों को दर्शन देते हैं। शेषनाग झील से आठ मील की दूरी पर पांच छोटी-छोटी धाराएं प्रवाहित होती हैं इसलिए इस जगह को पंचतरणी नाम से जाना जाता है। शेषनाग से आठ मील के फासले पर पंचतरणी है। मार्ग में बैववैल टॉप और महागुणास दर्रे से लेकर महागुणास चोटी से पंचतरणी तक का सारा मार्ग उतराई का है। पंचतरणी से अमरनाथ गुफा का मार्ग आठ किलोमीटर है। बर्फ से ढका होने के कारण यह मार्ग काफी कठिन है। इसके बाद श्री अमरनाथ जी के दर्शनों का सौभाग्य प्राप्त होता है। श्री अमरनाथ गुफा जी के साथ ही देवी पार्वती का शक्तिपीठ भी स्थापित है जो महामाया शक्तिपीठ के नाम से विख्यात है। इस स्थान पर देवी सती का गला गिरा था। पवित्र गुफा में जहां बाबा बर्फानी हिमलिंग के रूप में भक्तों को दर्शन देते हैं वहीं हिमनिर्मित पार्वती पीठ भी प्रकृतिक रूप से बनता है। पार्वती पीठ को ही महामाया शक्तिपीठ कहा जाता है। सावन माह की पूर्णिमा को हिमलिंग और शक्तिपीठ दोनों के दर्शन किए जा सकते हैं। माना जाता है की इन दोनों के दर्शन करने से शिवलोक में स्थान प्राप्त होता है। हिम शिवलिंग का आकार प्रतिकूल मौसम के बावजूद बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए प्रति वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। एक दंत कथा के अनुसार रक्षाबंधन की पूर्णिमा के दिन भगवान शंकर स्वयं श्री अमरनाथ गुफा में पधारते हैं। ऐसी मान्यता है कि चातुर्मास की प्रतिपदा को हिम के लिंग का निर्माण स्वयं आरंभ होता है और धीरे-धीरे लिंग का आकार धारण कर लेता है तथा पूर्णिमा के दिन पूर्ण हो जाता है व अगले दिन से घटने लगता है। अमावस्या या शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को यह लिंग पूर्णत: अदृश्य हो जाता है और इस प्रकार यह क्रम निरंतर चलता रहता है। यह हिम शिवलिंग कभी भी पूर्णत: लुप्त नहीं होता, आकार अवश्य ही छोटा-बड़ा हो जाता है। भगवान शिव इस गुफा में पहले पहल श्रावण की पूर्णिमा को आए थे इसलिए उस दिन को श्री अमरनाथ की यात्रा को विशेष महत्व मिला। रक्षाबंधन की पूर्णिमा के दिन ही छड़ी मुबारक भी गुफा में बने ‘हिमशिवलिंग’ के पास स्थापित कर दी जाती है।
पुंछ में भीषण हादसा, सवारियों से भरा वाहन खाई में गिरा
Kashmir की लड़की प्रताड़ना मामला: अब चाकू से घायल पति अस्पताल में भर्ती, पहली पत्नी ने कई लोगों पर...
पुलवामा में घर में लगी आग, मौके पर मची अफरा-तफरी
kashmir News: गांदरबल में वन माफियाओं का आतंक, तस्करों की कुल्हाड़ी मचा रही तबाही
Jammu News: ट्रांसपोर्टरों का अनिश्चितकालीन चक्का जाम शुरु, जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त
PoK कार्यकर्ता ने जम्मू-कश्मीर में बेहतर जीवन स्थितियों की सराहना
सोशल मीडिया पर वायरल Kashmir की लड़की का वीडियो, लगाए गम्भीर आरोप
इंश्योरेंस घोटाले में दर्ज एफ.आई.आर. नहीं होगी रद्द : High Court
J&K: गुरुद्वारे के बाहर विस्फोट के बाद सुरक्षा कड़ी, दुकानदारों को किया Alert
J&K : नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का Action, 2 सगे भाई हेरोइन सहित गिरफ्तार
CAD $
28/03/2024 19:30 IST
USD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
50.0
48.5
India win by 70 runs
मेष- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। व्यापार में कुछ मनचाही सफलता मिलेगी।
वृष - आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। किसी को पैसा उधार देने से बचें। बिजनेस पार्टनर से धोखा
मिथुन- आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के मुकाबले अच्छा रहने वाला है। इस राशि के छात्र किसी प्रतियोगिता
कर्क- आज का दिन आपके लिए नई सौगात लेकर आने वाला है। बिजनेस में अचानक धन लाभ होने से आर्थिक
सिंह- आज का दिन आपके लिए ताजगी से भरा रहने वाला है। रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में
कन्या- आज नौकरीपेशा महिलाओं को कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। लवमेट के साथ संबंध अच्छे
तुला- आज का दिन तुला राशि वालों के लिए सामान्य रहने वाला है। ऑफिस का कोई काम मन-मुताबिक पूरा होने से
वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। पार्टनर के बदलते बर्ताव के कारण मन परेशान
धनु- आज कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। इस राशि के अविवाहित लोग शादी
मकर- आज का दिन मकर राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। ऑफिस में किसी काम को लेकर
कुंभ- ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है।
मीन- आज का दिन आपके लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आने वाला है। बिजनेस संबंधी नए लोगों से
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
Bhalchandra Sankashti Chaturthi: आज मनाई जाएगी भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
Rang Panchami: कब मनाया जाएगा रंग पंचमी का त्योहार, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
पेट की जिद्दी चर्बी हो जाएगी गायब, रोज पिएं ये 5 Drinks
Jatoli Shiv Temple in Solan, Himachal Pradesh: एशिया के सबसे ऊंचे जटोली शिव मंदिर में है स्फटिक मणि...
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes