Edited By Punjab Kesari,Updated: 02 Jun, 2017 04:09 PM
पश्चिम उत्तर प्रदेश में तैनात जम्मू के एक सैनिक ने आत्महत्या कर ली है। 45 वर्षीय जवान ने अपने आवास पर फंदा लगा कर आत्महत्या की है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यह जवान डिप्रेशन का मरीज था और काफी समय से अपना इलाज करवा रहा था।
जम्मू : पश्चिम उत्तर प्रदेश में तैनात जम्मू के एक सैनिक ने आत्महत्या कर ली है। 45 वर्षीय जवान ने अपने आवास पर फंदा लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यह जवान डिप्रेशन का मरीज था और काफी समय से अपना इलाज करवा रहा था। उन्होंने कहा कि शायद इसी वजह से इसने आत्महत्या की है। जम्मू के रहने वाले मेजर गुरजीत सिंह बाली को पश्चिम उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के रिमाउंट ट्रेनिंग स्कूल में तैनात किया गया था। जहां वह अपने कमरे में फंदे से लटका पाया गया। पुलिस ने कहा है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी सेना के एक जवान ने 14 मई को देर रात यूनिफार्म फोर्स मुख्यालय में आत्महत्या की थी। इस 32 वर्षीय जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली थी।