Edited By ,Updated: 30 Sep, 2015 03:12 PM
प्रदर्शन करने के भी अनोखे तरीके होते हैं। अपना गुस्सा जाहिर करने के लिए पीएचई कर्मियों ने भी अलग तरीका निकाला।
जम्मू कश्मीर: प्रदर्शन करने के भी अनोखे तरीके होते हैं। अपना गुस्सा जाहिर करने के लिए पीएचई कर्मियों ने भी अलग तरीका निकाला। उन्होंने कपड़े उतारकर अद्र्धनग्र होकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया। विभाग के डेलीवेजरों का आरोप है कि सरकार उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।
पीएचई डेलीवेजर सरकार से मांग कर रहे हैं कि उनकी सेवाओं को नियमित किया जाए और उनके सेलरी ग्रेड को भी बढ़ाया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांग को पूरा नहीं किया तो वे पूरे जम्मू प्रांत की पानी की सप्लाई को बंद कर देंगे।