आधुनिक हथियारों को देखकर अचंभित रह गए बच्चे

Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Aug, 2017 04:53 PM

children surprised to see modern weapons

सेना की टाइगर डिवीजन ने वीरवार को जम्मू यूनिवर्सिटी में आधुनिक हथियारों की प्रदर्शनी लगाई। प्रदर्शनी लगाने का उद्देश्य स्कूली बच्चों, अभिभावकों और नागरिकों को सेना की युद्ध कौशल की जानकारी देना था।

श्रीनगर: सेना की टाइगर डिवीजन ने वीरवार को जम्मू यूनिवर्सिटी में आधुनिक हथियारों की प्रदर्शनी लगाई। प्रदर्शनी लगाने का उद्देश्य स्कूली बच्चों, अभिभावकों और नागरिकों को सेना की युद्ध कौशल की जानकारी देना था। जम्मू यूनिवर्सिटी में टाइगर डिवीजन के सैन्य अधिकारियों और जवानों ने प्रदर्शनी देखने के लिए आए सैंकड़ों बच्चों को हथियारों के बारे में जानकारी दी। 

 

इस दौरान बच्चों को युद्ध के दौरान इस्तेमाल में लाए जाने वाले आधुनिक हथियारों और तोपों की जानकारी दी गई। सेना के जवानों ने मोर्टार, हैवी मशीनगन, लाइट मशीनगन, साइलैंसर युक्त गन, आधुनिक टैंक और अन्य हथियारों के बारे में बच्चों को बताया। बच्चे प्रदर्शनी में लगाए गए हर हथियार के बारे में जानने को काफी उत्सुक दिखे। कई बच्चों ने टैंक पर चढ़ कर उसके बारे में जानकारी हासिल की। 

 

टाइगर डिवीजन के सैन्य अधिकारियों ने बताया कि आम तौर पर लोगों को अपनी सेना और उनके हथियारों के बारे में कोई जानकारी नहीं होती है। प्रदर्शनी लगा कर नागरिकों को बताया गया कि भारत की सेना और सैनिक बहुत मजबूत हैं जो किसी भी युद्ध को जीतने का पूरा मादा रखते हैं। बताते चलें कि इस प्रदर्शनी को देखने के लिए निजी स्कूलों के अलावा सरकारी स्कूलों के बच्चे भी आए थे। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!