Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Feb, 2018 05:26 PM
लद्दाख क्षेत्र सहित पूरे कश्मीर संभाग में शीत लहर का प्रकोप जारी है और कल रात न्यूनतम तापमान में कई डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई लेकिन दिन में आसमान में धूप खिली रही। यहां मौसम कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि आसमान साफ रहने के कारण पूरे...
श्रीनगर: लद्दाख क्षेत्र सहित पूरे कश्मीर संभाग में शीत लहर का प्रकोप जारी है और कल रात न्यूनतम तापमान में कई डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई लेकिन दिन में आसमान में धूप खिली रही। यहां मौसम कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि आसमान साफ रहने के कारण पूरे कश्मीर घाटी और लद्दाख क्षेत्र में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर का न्यूनतम तापमान शून्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर में स्थित काजीकुंड का न्यूनतम तापमान शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे जबकि कोकेरनाग का न्यूनतम तापमान शून्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
उत्तर कश्मीर में स्थित कुपवाड़ा शहर का न्यूनतम तापमान शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे जबकि दक्षिण कश्मीर में स्थित पहलगाम का न्यूनतम तापमान शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
अधिकारी ने बताया कि लद्दाख क्षेत्र में लेह शहर का न्यूनतम तापमान शून्य से 12.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि नजदीकी करगिल शहर का न्यूनतम तापमान शून्य से 15.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि जम्मू कश्मीर में करगिल सबसे ठंडा स्थान बना रहा।