कठुआ में सीआरपीएफ पोस्ट पर गोलीबारी, जवान घायल

Edited By ,Updated: 30 Nov, 2015 02:17 PM

firing at crpf post in kathua

कठुआ जिले के बिलावर मलहार क्षेत्र में सोमवार सुबह संदिग्धों द्वारा केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की 121 वाहनी पोस्ट पर की गई कथित गोलीबारी में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल का एक जवान घायल हो गया।

जम्मू: कठुआ जिले के बिलावर मलहार क्षेत्र में सोमवार सुबह संदिग्धों द्वारा केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की 121 वाहनी पोस्ट पर की गई कथित गोलीबारी में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल का एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को जम्मू के राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल जीएमसी में भर्ती करवाया गया है।


घायल जवान की पहचान कांस्टेबल रोमेश कुमार सिंह (25) पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी बिहार मौजूदा समय 121 वाहनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (1 कंपनी) के रूप में की गई है। जीएमसी में उपचाराधीन घायल कांस्टेबल ने इस घटना की जानकारी देते हुए पत्रकारों को बताया कि वह सुबह मलहार में स्थित केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की पोस्ट पर तैनात था कि इस दौरान पोस्ट के सामने स्थित झाडिय़ों से संदिग्ध द्वारा कथित रूप से गोलीबारी शुरू कर दी। जवान का कहना था कि इस दौरान जवाबी कार्रवाई में उन्होंने भी गोलियां चलाई।
दोनों तरह से लगभग 700 रोंद के करीब चलने की सूचना है।  गोलीबारी में घायल हुए कांस्टेबल की बाजू से गोली छू कर निकल गई जिसमें वह आंशिक रूप से घायल हो गया। पोस्ट पर तैनात सीआरपीएफ के जवानों व अधिकारियों द्वारा रमेश कुमार को जीएमसी पहुंचाया गया जिसमें उसका उपचार जारी है।


गोली किस मकसद से चलाई गई थी व हमलावर कौन थे इसके बारे में समाचार लिखे जाने तक दोपहर तक अधिकारिक रूप से कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई थी। सुबह 6 बजे के करीब कथित रूप से हुए इस हमले की सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों द्वारा क्षेत्र को घेर  तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!