Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Jun, 2017 02:19 PM
बाबा अमरनाथ की व्रिषिक यात्रा का पहला जत्था बालटाल से सोनमर्ग की ओर रवाना हो गया है।
श्रीनगर : बाबा अमरनाथ की व्रिषिक यात्रा का पहला जत्था बालटाल से रवाना हो गया है। इस जत्थे में 1811 पुरुष, 422 महिलाएं और 47 साधु शामिल हैं। कुल मिलाकर 2280 श्रद्धालुओं को एक बार में ही भेजा गया है। यात्रा मार्ग पर तीर्थयात्रियों के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। उल्लेखनीय है कि बाबा अमरनाथ की व्रिषिक यात्रा का पहला जत्था भारी वर्षा में कल रात सोनमर्ग-बालटाल बेस कैंप पहुंच गया था। जहां शर्धालुओं ने विश्राम किया और बम-बम भोले के जयकारे लगाए जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।