अमरनाथ आने वाले यात्रियों के लिए है खुशखबरी

Edited By ,Updated: 06 Feb, 2016 09:34 AM

good news for amarnath yatris

अमरनाथ आने की तैयारी करने वाले यात्रियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है।

जम्मू कश्मीर: अमरनाथ आने की तैयारी करने वाले यात्रियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। इस बार उन्हें हिमलिंग के दर्शनों में बड़े आकार के भोले बाबा के दर्शन होंगे।

जी हां। क श्मीर घाटी में जिस तरह से देर से बर्फबारी हो रही है उससे शुभ संकेत मिल रहे हैं कि अमरनाथ में बोले बाबा का हिमलिंग इस बार 18 फुट तक का हो सकता है। पहलगाम में रात का तापमान लगातार शून्य से नीचे बना हुआ है। यह अच्छा संकेत दे रहा है। अमरनाथ गुफा से लेकर बालटाल और पहलगाम की पहाडिय़ों पर बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई है।

मौसम विभाग का कहना है कि देर तक हो रही बर्फबारी अगर जारी रही तो हिमलिंग का आकार 18 फुट तक का हो सकता है। विभाग ने फरवरी और मार्च में भी ऐसा ही मौसम बना रहने की बात कही है और अगर ऐसा होता है तो यात्रा के लिए यह अनुकूल होगा। पिछले वर्ष हिमलिंग का आकार 14 फुट तक का था। अंत में लोगों को बाबा के दर्शन कम हो पाते हैं। लेकिन अगर इस बार मौसम ठीक रहा तो उम्मीद है कि अंत तक यात्रियों को पवित्र हिमलिंग के दर्शन होंगे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!