Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Jun, 2017 03:27 PM
जम्मू कश्मीर के राज्यपाल एनएन वोहरा ने अमरनाथ यात्रा के पहले दिन अनंतनाग में पूजा की। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की यात्रा को सही व शान्तिमय तरीके से पूरा करने की मन्नत मांगी।
श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के राज्यपाल एनएन वोहरा ने अमरनाथ यात्रा के पहले दिन पवित्र गुफा में पूजा की। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की यात्रा को सही व शान्तिमय तरीके से पूरा करने की मन्नत मांगी। उल्लेखनीय है कि बाबा अमरनाथ की व्रिषिक यात्रा का पहला जत्था बालटाल से आज रवाना हो गया है। इस जत्थे में 1811 पुरुष, 422 महिलाओं और 47 साधु शामिल हैं। कुल मिलाकर 2280 लोगों को एक बार में ही भेजा गया है। यात्रा मार्ग पर तीर्थयात्रियों के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध हैं।