Edited By ,Updated: 29 Sep, 2016 02:13 PM
पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिलों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर आज बिना उकसावे के गोलीबारी करके फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।
जम्मू: पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिलों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर आज बिना उकसावे के गोलीबारी करके फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि पुंछ जिले में मेंधर के साग्रा बलनोइ क्षेत्र में पाकिस्तान ने तड़के गोलीबारी की। पाकिस्तान ने छोटे हथियारों और मोर्टार से गोलीबारी की और अग्रिम भारतीय चौकियों को निशाना बनाया। सूत्रों ने बताया कि इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने राजौरी के नौशेरा सेक्टर में अग्रिम क्षेत्रों में गोलीबारी की।
उन्होंने कहा, ‘‘हमारे सैनिकों ने पाकिस्तानी कार्रवाई का प्रभावशाली ढंग से जवाब दिया। गोलीबारी में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। पाकिस्तान ने कल शाम भी पुंछ सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। ’’