अमरनाथ यात्रा के दौरान रखें इन बातों का ध्यान

Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Jun, 2017 04:38 PM

keep these things in mind during this journey of amarnath yatra

29 जून से अमरनाथ यात्रा शुरू होने वाली है जिसको लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। यात्रा से पहले ही शिव भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

श्रीनगर : 29 जून से अमरनाथ यात्रा शुरू होने वाली है जिसको लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। यात्रा से पहले ही शिव भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी ना हो इसलिए श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड ने कुछ हिदायतें जारी की हैं जिन्हें ध्यान में रखते हुए आप सुखद यात्रा का अनुभव ले सकते हैं।

श्रद्धालुओं को ये काम करने चाहिए
1.
श्रद्धालु अपने साथ पर्याप्त गर्म कपड़े लेकर जाएं क्योंकि वहां तापमान कभी कभार पांच डिग्री सेल्सियस से भी कम हो जाता है।
2. अपने साथ छाता, विंड शीटर, रेनकोट और वॉटरप्रूफ जूते भी लेकर जाएं। क्योंकि यात्रा क्षेत्र में मौसम के मिजाज की कोई जानकारी नहीं होती। 
3. अपने कपड़ों और खाने वाली चीजों को वाटरप्रूफ बैग में रखें ताकि आपका सामान बरसात में गीला ना हो।
4. श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान अपनी जेब में अपने नाम, पता, मोबाइल टैलीफोन नम्बर संबंधी एक नोट रखना चाहिए। दर्शन करने जाते समय भी इस सामान को अपने साथ रखें। 
5. श्रद्धालु अपने पास पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस और यात्रा परमिट भी रखें। श्रद्धालु घोड़ों पर सामान लादकर एक ग्रुप में यात्रा करें। 
6. इस बात को यकीनी बनाए कि ग्रुप में शामिल सभी लोग एक साथ चलें। किसी को भी अलग नहीं होनें दें। 
7. घर वापसी की यात्रा के समय आप ग्रुप के अन्य सभी सदस्यों के साथ बेस कैम्प को छोड़ें। 
8. अगर आपके ग्रुप का कोई भी सदस्य लापता हो जाता है तो तुरंत पुलिस की मदद लें और यात्रा कैम्प में सर्वजिक घोषणाएं कराएं। 
9. अाप अपने साथ यात्रा करने वाले यात्रियों की मदद कर पवित्र मन से यात्रा पूरी करें। 
10. समय-समय पर यात्रा प्रशाशन द्वारा जारी किए गए निर्देशों का कराई से (सख्ती से) पालन करें। 
11. किसी भी मदद के लिए निकट के यात्रा कन्ट्रोल रूम या एक.ए.एस.बी कैम्प के निर्देशकों से सम्पर्क करें। 
12. किसी दुर्घटनां या आपत स्थिती पैदा होने पर तुरंत निकटवर्ती कैम्प निर्देशक या एम.आर.पी से सम्पर्क करें।
13. घोमल और च्ंदनबाड़ी में गेट सुबह 5 बडे खुलते हैं और 12 बजे बंद होते हैं, इसलिए समय पर पहुंचे। गेट बंद होने के बाद किसी भी यात्री को यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
14. समूचे लंगर पर मुफ्त सुविधा उपलब्ध है। 
15. अन्य राज्यों से प्री-पेड सिम कार्ड जम्मू कश्मीर और यात्रा क्षेत्र में काम नहीं करेंगे। इसी लिए यात्री बालटाल और नुनवान क्षेत्र से सिम कार्ड खरीद सकते हैं।
16. पर्यावरण का सम्मान करें और ऐसा कोई काम ना करें जिससे यात्रा क्षेत्र दूषित हो।
17. यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वह अपनी यात्रा सुबह शुरू करें और दोपहर बाद 3.30 बजे से पहले जवाहर सुरंग को पार कर दें। 

श्रद्धालुओं को ये नहीं करना चाहिए
1.
महिला यात्रियों को यात्रा के दौरान साड़ी नहीं पहननी चाहिए। वे सलवार कमीज, पेंट शर्ट व ट्रैक सूट पहनें।
2. 6 सप्ताह या अधिक समय की गर्भवती महिला को यात्रा करने की अनुमती नहीं होगी।
3. 13 वर्ष से कम के बच्चों और 75 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों को भी यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी।
4. उन स्थानों पर श्रद्धालु ना रुके जहां चेतावनी बोर्ड लगे हों।
5. नंगे पाव और बिना गर्म कपड़ों के यात्रा के लिए ना चलें क्योंकि यात्रा क्षेत्र में तापमान बहुत कम होता है। 
6. स्लीपरों का इस्तेमाल ना करें क्योंकि पवित्र गुफा को जाने वाला रास्ता काफी उबड़ खाबड़ होता है केवल ट्रैकिंग शूज ही पहनें।
7. रास्ते में शॉर्टकट रास्ता ना अपनाएं क्योंकि यह खतरनाक हो सकता है। खाली पेट यात्रा शुरू ना करें क्योंकि इससे समस्या हो सकती है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!