खुशखबरी, अब माता वैष्णो देवी कटड़ा व दिल्ली के बीच चलेगी विशेष रेलगाड़ी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Jan, 2018 11:30 AM

now mata vaishno devi will run special train between katra and delhi

रेलयात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे द्वारा दिल्ली जंक्शन तथा श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच स्पैशल रेलगाड़ी संख्या 04001 का संचालन शुरू किया जाएगा। रेलगाड़ी संख्या 04001 दिल्ली जंक्शन श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्पैशल 25 जनवरी को दिल्ली...

जम्मू : रेलयात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे द्वारा दिल्ली जंक्शन तथा श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच स्पैशल रेलगाड़ी संख्या 04001 का संचालन शुरू किया जाएगा। रेलगाड़ी संख्या 04001 दिल्ली जंक्शन श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्पैशल 25 जनवरी को दिल्ली जंक्शन से राक्त 9.10 बजे प्रस्थान कर अगली दोपहर 12.10 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी।

वापसी में रेलगाड़ी संख्या 04002 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा दिल्ली जंक्शन स्पैशल रेलगाड़ी श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से दिनांक 27 जनवरी को सायं 7.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन पूर्वाह्न 10.10 बजे दिल्ली जंक्क्षन पहुंचेगी।  2 वातानुकूलित 2 टीयर, 14 शयनयान श्रेणी तथा 2 द्वितीय श्रेणी-सह-सामानयान वाली रेलगाड़ी दिल्ली जंक्शन श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा दिल्ली जंक्शन स्पैशल मार्ग में पानीपत, अम्बाला छावनी, लुधियाना, जालंधर छावनी, पठानकोट छावनी, जम्मू तवी तथा ऊधमपुर स्टेशन पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
    
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!