पाकिस्तान की तरफ से नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ताजा गोलीबारी नहीं

Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Jan, 2018 12:50 PM

pakistan does not have fresh firing on line of control

पाकिस्तान की तरफ से पिछले तीन दिनों से लगातार गोलीबारी के बाद अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा से लगते हुए जम्मू-कश्मीर के पांच जिलों में कल रात से ताजा गोलीबारी नहीं हुई है। तीन दिनों तक पाकिस्तान की तरफ से हुई भारी गोलीबारी में भारत के छह...

जम्मू : पाकिस्तान की तरफ से पिछले तीन दिनों से लगातार गोलीबारी के बाद अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा से लगते हुए जम्मू-कश्मीर के पांच जिलों में कल रात से ताजा गोलीबारी नहीं हुई है। तीन दिनों तक पाकिस्तान की तरफ से हुई भारी गोलीबारी में भारत के छह नागरिक समेत 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं 50 से ज्यादा घायल भी हो गए हैं। बीएसएफ और पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगती हुई जम्मू, कठुआ और सांबा जिलों में कल रात से और नियंत्रण रेखा से लगती हुई रजौरी और पुंछ जिले में तड़के चार बजे से पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की कोई खबर नहीं है। बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया, च्च्अरनिया सेक्टर में कल रात कुछ राउंड की गोलीबारी के बाद अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगभग शांति थी।’’ उन्होंने बताया कि सांबा और कठुआ जिलों में सीमा पार से गोलीबारी कल दोपहर रूक गई थी लेकिन जम्मू जिले के कुछ इलाकों में रूक-रूक गोलीबारी हो रही थी।  अरनिया सेक्टर में कल रात करीब 10 बजे के आसपास कुछ गोले गिरे थे लेकिन इससे कोई नुकसान नहीं हुआ।

एक अधिकारी ने बताया कि शाहपुर सेक्टर को छेड़कर नियंत्रण रेखा से लगते हए पुंछ और रजौरी में भी करीब शांति रही और कल शाम से पाकिस्तान की तरफ से भारी गोलीबारी की खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि पुंछ के शाहपुर सेक्टर में छोटे हथियारों से कुछ घंटों के लिए तड़के चार बजे तक गोलीबारी हुई लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि अधिकारी स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए हैं और प्रभावित इलाकों के लोगों को तत्काल सहायता मुहैया कराने के लिए पुलिस टीम संबंधित क्षेत्रों में जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि लोगों को घरों में बंद रहने और किसी भी संदिग्ध वस्तु को छूने से मना किया गया है। लोगों से कहा गया है कि अगर उन्हें कोई गोला मिलता है तो वह इसकी सूचना पुलिस को दें। सीमा पार से गुरुवार से गोलीबारी शुरु हुई थी और अब तक सेना के दो जवान और बीएसएफ के दो जवान सहित 10 लोगों की मौत हो चुकी है। इस गोलीबारी की वजह से हजारों लोगों को अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित    स्थानों पर या अपने रिश्तेदारों के यहां जाना पड़ा है।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!