यात्रियों ने सी.आर.पी.एफ. के कार्य को सराहा, कागज पर लिखे सुखद अनुभव

Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Aug, 2017 11:45 AM

passengers wrote pleasant experience on paper

श्री अमरनाथ जी यात्रा-2017 के समापन अवसर पर सोमवार को भगवती नगर बेस कैंप में सी.आर.पी.एफ.. जम्मू सैक्टर के पुलिस महानिरीक्षक अभय वीर चौहान ने जवानों और अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके कार्य व मेहनत की सराहना की।

श्रीनगर : श्री अमरनाथ जी यात्रा-2017 के समापन अवसर पर सोमवार को भगवती नगर बेस कैंप में सी.आर.पी.एफ.. जम्मू सैक्टर के पुलिस महानिरीक्षक अभय वीर चौहान ने जवानों और अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके कार्य व मेहनत की सराहना की। संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष घाटी में सुरक्षा परिदृश्य में गंभीर बदलाव आए हैं। यात्रा व्यवस्था की सुरक्षा हेतु अतिरिक्त बल की नियुक्ति की गई थी। साथ ही यात्रा परिचालन के दौरान समय की पाबंदी पर विशेष ध्यान दिया गया था। इस अवसर पर सी.आर.पी.एफ. के पुलिस महानिरीक्षक अभय वीर चौहान जम्मू सैक्टर ने यात्रा से जुड़ी अन्य एजैंसियों तथा जम्मू व कश्मीर पुलिस के अतिरिक्त अन्य सुरक्षा बलों तथा सिविल संस्थानों की भूरि-भूरि प्रशंसा की और सी.आर.पी.एफ. के साथ उनके बेहतरीन तालमेल को सराहा। रेलवे स्टेशन पर स्थापित बूथ की प्रशंसा यात्रियों ने उद्गार पंजिका में दर्ज करते हुए सी.आर.पी.एफ. को सच्चा जनसेवक कहा।

 

 

चौहान ने कहा कि भगवती नगर बेस कैंप में सी.आर.पी.एफ. ने विभिन्न भाषाओं को जानने वाले सी.आर.पी.एफ. कर्मियों को भी नियुक्त किया था, जिनकी मदद व सहायता देश के विभिन्न कोनों से आए यात्रियों को उपलब्ध करवाई गई, ताकि भाषाई बाध्यता उनकी सुखद यात्रा में रुकावट न बने। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!