जन महत्व परियोजनाओं में देरी न की जाए : वीरी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Jun, 2017 12:11 PM

public projects should not be delayed  veeri

राजस्व, राहत एवं पुनर्वास मंत्री अब्दुल रहमान वीरी ने अधिकारियों पर बल देते हुए कहा कि जन महत्व परियोजनाओं में देरी न की जाए। मंत्री ने यह बात अनंतनाग जिले में पी.एच.ई. तथा सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग की विभिन्न योजनाओं की एक उच्चस्तरीय बैठक की...

श्रीनगर : राजस्व, राहत एवं पुनर्वास मंत्री अब्दुल रहमान वीरी ने अधिकारियों पर बल देते हुए कहा कि जन महत्व परियोजनाओं में देरी न की जाए। मंत्री ने यह बात अनंतनाग जिले में पी.एच.ई. तथा सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग की विभिन्न योजनाओं की एक उच्चस्तरीय बैठक की समीक्षा करते हुए कही। उन्होंने अधिकारियों को जन महत्व परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही सरहम जलापूर्ति योजना को एक बर्ष में पूरा करने को कहा। 

PunjabKesari

मंत्री ने जलापूर्ति योजना जैन-उद-दीन वली को जून के अंत तक पूरा करने हेतु समय-सीमा निर्धारित की। उन्होंने करेवा वघमा, बलयार मरहमा जलापूर्ति योजना की स्थिति का जायजा लिया तथा अधिकारियों को इन महत्वपूर्ण योजनाओं को पूरा करने हेतु राज्य की ओर से राशि के मुद्दे को उठाने के लिए कहा। इस बैठक में सिंचाई एवं बाढ़़ नियंत्रण संभाग के मुख्य अभियंता ने मंत्री को जानकारी दी कि खुदपोरा लिफ्ट सिंचाई योजना को 15 जुलाई तक शुरू किया जाएगा।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!