अमरनाथ यात्रा के लिए मंदिरों के शहर में पहुंचने लगे साधु-संत

Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Jun, 2017 11:30 AM

sadhu saints arrive in the city of temples for pilgrimage

अमरनाथ यात्रा शुरू होने में कुछ ही दिन शेष बचे हैं। बाबा बर्फानी के दर्शनों के अभिलाषी हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं और साधु-संतों ने जम्मू में डेरा जमा लिया है।

श्रीनगर : अमरनाथ यात्रा शुरू होने में कुछ ही दिन शेष बचे हैं। बाबा बर्फानी के दर्शनों के अभिलाषी हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं और साधु-संतों ने जम्मू में डेरा जमा लिया है। अमरनाथ यात्रा को लेकर सरकार के मंत्रियों और प्रशासनिक अधिकारी लगातार दौरा कर प्रबंधों का जायजा लेने में जुट हुए हैं। जम्मू के श्री राम मंदिर में सैंकड़ों की संख्या में देश के कोने-कोने से साधु-संत पधारे चुके हैं। जम्मू में पहुंचे साधु-संत लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। कई वर्षों से साधुओं का बेस कैम्प श्री राम मंदिर को ही कहा जाता है और यहां साधुओं को ठहराया जाता है। प्रशासन की ओर से साधुओं को हर प्रकार की सुविधाएं मुहैया करवाई जाती हैं, जिसमें महंत रामेश्वर दास के नेतृत्व में मंदिर प्रबंधन विशेष भूमिका निभाता है। 

 

अमरनाथ यात्रा शुरू होते ही साधु-संतों का प्रथम पड़ाव जम्मू में पहुंचना शुरू हो जाता है। जम्मू के लोग साधु समाज का दिल खोल कर स्वागत करते हैं। साधु-संत मंदिरों की नगरी जम्मू की शोभा बढ़ाते हैं। विशेषकर श्री राम मंदिर में विभिन्न साधुओं की टोलियों द्वारा सुबह और शाम को भजन प्रस्तुत किया जाता है, जिसे सुनने के लिए पूरा जम्मू लालायित रहता है। इसी कड़ी के तहत सोमवार को साधु-संतों ने शिव लीला से माहौल को भक्तिमय कर दिया। भगवान शिव का तांडव और शिव लीला का मंचन देखने लायक था। वर्तमान के साइबर युग में साधु-संत भी हाईटैक नजर आए। कई साधुओं के पास एंड्रॉयड मोबाइल दिखे, जिन्होंने शिव लीला के मंचन को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। 

 

स्पीकर, उप-मुख्यमंत्री, राज्य मंत्री और विधायकों ने लंगर परोसा
श्री राम मंदिर जम्मू में सोमवार को भव्य लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें जम्मू-कश्मीर विधानसभा के स्पीकर कविन्द्र गुप्ता, उप-मुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह, पर्यटन राज्य मंत्री प्रिया सेठी, विधायक राजेश गुप्ता, एम.एल.सी. रमेश अरोड़ा, डॉ. कृष्ण लाल, भाजपा के राज्य उपाध्यक्ष युद्धवीर सेठी और सिविल सोसायटी के सदस्य उपस्थित थे। स्पीकर, उप-मुख्यमंत्री, राज्य मंत्री, विधायक व अन्य ने स्वयं लंगर बांटा। कविन्द्र, उप-मुख्यमंत्री, प्रिया सेठी ने अमरनाथ यात्रियों से भेंट कर सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा की कामना की। 

 

उन्होंने अमरनाथ यात्रियों को पर्याप्त सुविधाओं का आश्वासन दिया। कविन्द्र गुप्ता तथा डॉ. निर्मल सिंह ने श्री राम मंदिर में यात्रियों के लिए किए गए प्रबंधों पर अपनी संतुष्टि जताई। डॉ. निर्मल सिंह ने कहा कि अमरनाथ यात्रा को सुचारू बनाने हेतु यात्रियों के लिए आवास, चिकित्सा और यातायात जैसी पर्याप्त सुविधाओं के साथ पुख्ता सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। कविन्द्र गुप्ता ने सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा की कामना की। प्रिया सेठी ने यात्रियों को आश्वासन दिया कि उनकी सम्पूर्ण यात्रा के दौरान उन्हें पर्यटन विभाग द्वारा सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। 

 

इस मौके पर पूर्व जम्मू विधायक राजेश गुप्ता, छम्ब के विधायक डॉ. के.एल. भगत, पार्षद रोमेश अरोड़ा, वरिष्ठ नेता युद्धवीर सेठी के अलावा उपायुक्त जम्मू राजीव रंजन, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. अरुण कुमार मन्हास तथा महंत रामेश्वर दास भी उपस्थित थे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!