Edited By ,Updated: 30 Sep, 2016 03:15 PM
कट्टरवादी मुस्लिम नेता आसिया अन्द्राबी ने सर्जिकल स्ट्राइक को भारत का कोरा झूठ करार दिया है।
श्रीनगर: कट्टरवादी मुस्लिम नेता आसिया अन्द्राबी ने सर्जिकल स्ट्राइक को भारत का कोरा झूठ करार दिया है। दुखतरन-ए-मिल्लत की महिला अलगाववादी नेता ने कहा कि भारत सर्जिकल स्ट्राइक का झूठ बोलकर मीडिया और अपने लोगों को शांत करने की कोशिश कर रहा है।
उन्होंने कहा कि पीओके में ऐसा कोई अभियान भारत ने नहीं किया है। उन्होंने कहा, मैने आजाद कश्मीर में कई लोगों से बात की। उन्होंने बताया कि ऐसा कोई अभियान वहां नहीं हुआ। आमतौर पर जैसे क्रास बार्डर फायरिंग होती है, वही हुई और उसमें पाकिस्तान के दो रेंजर्स मारे गए जबकि कुछ लोग घायल हुए हैं।
आसिया ने कहा कि वास्तव में कश्मीर में जो आजादी की लहर चल रही है उससे भारत सरकार परेशान हो गई है। अपनी परेशानी को वो झूठ बोलकर निकाल रही है।