जम्मू में मौसम की सबसे सर्द रात, तापमान 5.1 डिग्री रहा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Dec, 2017 12:51 PM

the coldest night of the season in jammu  the temperature was 5 1 degrees

जम्मू में आज सुबह बेहद सर्दी रही और रात का तापमान 5.1 डिग्री दर्ज किया गया जो इस मौसम का सबसे कम तापमान था।  मौसम विभाग ने आज बताया कि जम्मू कश्मीर की शीतकालीन राजधानी में रात का तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे दर्ज किया गया।  शहर में कल अधिकतम...

जम्मू  : जम्मू में आज सुबह बेहद सर्दी रही और रात का तापमान 5.1 डिग्री दर्ज किया गया जो इस मौसम का सबसे कम तापमान था। मौसम विभाग ने आज बताया कि जम्मू कश्मीर की शीतकालीन राजधानी में रात का तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे दर्ज किया गया।  शहर में कल अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम, 18.1 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।  मौसम विभाग ने बताया कि जम्मू के ऊंचाई वाले इलाकों में 11 से 14 दिसंबर के बीच भारी बर्फबारी हुई और शहर में लगातार बारिश से सर्दी और तेज हो गई। बर्फबारी और बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आ गई।

बहरहाल, जम्मू को छोड़ कर क्षेत्र के अन्य हिस्सों में रात के तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई है। वैष्णो देवी मंदिर के बेस कैंप कटरा में तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया।  जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे शहर बनिहाल में तापमान शून्य से नीचे 1.8 डिग्री दर्ज किया गया था। बनिहाल में भीषण बर्फबारी हुई थी। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!