महिला से छेड़छाड़ के आरोप में तांत्रिक व उसके 3 सहयोगी गिरफ्तार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Sep, 2017 01:55 PM

three associates arrested for tampering with women

झझर कोटली पुलिस स्टेशन क्षेत्राधिकार सरूईंसर में महिला के उपचार के बहाने कथित तौर पर उससे छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करने के आरोप में एक तांत्रिक व उसके 3 साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार सरूईंसर के गांव याथली की एक महिला पिछले...

श्रीनगर: झझर कोटली पुलिस स्टेशन क्षेत्राधिकार सरूईंसर में महिला के उपचार के बहाने कथित तौर पर उससे छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करने के आरोप में एक तांत्रिक व उसके 3 साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार सरूईंसर के गांव याथली की एक महिला पिछले काफी समय से बीमारी थी। उसकी बीमारी का उपचार करने का दावा आरोपी तांत्रिक ने किया। 31 अगस्त को तांत्रिक महिला के घर पहुंचा और उसे उपचार के बहाने सुनसान जगह पर ले गया। इस दौरान उसका पति भी महिला के साथ गया। 

 

 

तांत्रिक ने उपचार के बहाने पति को महिला से दूर भेज दिया। उसके पति रशपाल का आरोप था कि इस दौरान तांत्रिक व उसके साथ मौजूद 3 अन्य स्थानीय युवकों ने कथित तौर पर उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। पति की शिकायत के आधार पर झझर कोटली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने आज छापामारी कर आरोपी स्वयंभू तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान चरणजीत सिंह पुत्र हरि चंद निवासी मंडी दशमेश नगर के रूप में की गई है। पुलिस ने इसके बाद अन्य 3 आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!