Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Jul, 2017 06:09 PM
जम्मू और कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (JKLF) के अध्यक्ष मोहम्मद यासिन मलिक को एक विरोध मार्च का नेतृत्व करने से पहले शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।
श्रीनगर : जम्मू और कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (JKLF) के अध्यक्ष मोहम्मद यासिन मलिक को एक विरोध मार्च का नेतृत्व करने से पहले शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार की नमाज के बाद जब मलिक मस्जिद से बाहर निकल कर सोनावर क्षेत्र में मार्च को लीड करने के लिए जाने वाले थे उसी समय पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है।
उल्लेखनीय है कि अलगाववादियों ने शुक्रवार को श्रीनगर में UNMOGIP के बाहर "कश्मीर में मासूम हत्याओं" को उजागर करने के लिए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था। जिसके बाद अधिकारियों ने UNMOGIP मुख्यालय की ओर आने वाली सभी सड़कों को रोक दिया।