बिजली विभाग के खिलाफ डी.सी. दरबार में जम कर भड़ास निकालते हुए लोगों को दिए गए डी.सी. भगत के आश्वासन की पोल 24 घंटों के अंदर खुल गई।
किश्तवाड़ में तैनात एसएसबी की 48वीं बटालियन के एक हवलदार विजय सिंह ने गोलीबारी कर अपने साथी 2 जवानों की जान ले ली, जबकि 3 अन्य घायल हो गए। हमलावर हवलदार को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है जबकि एसएसबी द्वारा भी विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
जम्मू क्षेत्र में कल गवर्नमेंट डिग्री कालेज के एक कर्मचारी और पालिटेकनिक के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि कालेज के प्रयोगशाला सहायक इकबाल सिंह ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली
कश्मीर में अलगाववादियों द्वारा आहूत बंद से मंगलवार को श्रीनगर में जनजीवन प्रभावित हुआ है। प्रशासन की ओर से हालांकि, किसी तरह का प्रतिबंध नहीं लगाया गया है।
हुर्रियत के कुछ और वरिष्ठ नेताओं को नजरबंद कर और इलाके में भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती कर प्रशासन ने पुराने शहर के ईदगाह में आज एक रैली आयोजित करने की अलगाववादियों की योजना को नाकाम कर दिया।