Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Nov, 2017 05:58 PM
झारखण्ड सरकार राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। राज्य के निवेश में वृद्धि करने के लिए मुख्यमंत्री के सचिव सुनील वर्णवाल ने जापान फाउंडेशन के अधिकारियों से मुलाकात की। इस मुलाकात में जापान फाउंडेशन के डायरेक्टर जनरल काओरु मियामोटो ने...
रांचीः झारखण्ड सरकार राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। राज्य के निवेश में वृद्धि करने के लिए मुख्यमंत्री के सचिव सुनील वर्णवाल ने जापान फाउंडेशन के अधिकारियों से मुलाकात की।
इस मुलाकात में जापान फाउंडेशन के डायरेक्टर जनरल काओरु मियामोटो ने भरोसा दिलाया कि जापान फाउंडेशन झारखण्ड सरकार की जापानी भाषाओं के स्कूल खोलने में मदद करेगी। बैठक में झारखंड के विभिन्न निवेश के संसाधनों पर चर्चा की गई।
सचिव सुनील वर्णवाल ने मियामोटो की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अगर आज झारखंड और जापान के बीच मित्रता पूर्वक संबंध हैं तो उनकी एक वजह मियामोटो हैं। मियामोटो ने बैठक के दौरान कहा कि झारखण्ड में पहला जापानी भाषा का स्कूल आवश्य खुलेगा।
इस मौके पर उच्च तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास के डेप्युटी डायरेक्टर संजीव चतुर्वेदी, विभाग के जॉइंड डायरेक्टर राम तिवारी, नॉलेज पार्टनर अरुण अरोड़ा बैठक में मौजूद थे।