Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Oct, 2017 04:26 PM
म्यांमार के काउंसलर जनरल पिसो की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। यह हादसा गिरिडीह के निमियाघाट के थाना क्षेत्र गलागी में हुआ। हादसे में उनकी पत्नी, निजी सहायक और गाड़ी चालक बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, पिसो परिवार समेत बोधगया से...
गिरिडीहः म्यांमार के काउंसलर जनरल पिसो की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। यह हादसा गिरिडीह के निमियाघाट के थाना क्षेत्र गलागी में हुआ। हादसे में उनकी पत्नी, निजी सहायक और गाड़ी चालक बुरी तरह से जख्मी हो गए।
जानकारी के अनुसार, पिसो परिवार समेत बोधगया से कोलकाता जा रहे थे। इसी दौरान शुक्रवार को उनकी गाड़ी ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में जनरल पिसो की मौत हो गई और उनकी पत्नी गंभीर रुप से घायल हो गई। घायलों को बेहतर इलाज के लिए रांची लाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ट्वीट करते हुए म्यांमार के काउंसलर जनरल पिसो के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मैं ईश्वर से उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति और उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।