शिवपुराण के सरल उपायों को अपना कर सकते हैं भगवान शिव को प्रसन्न

Edited By ,Updated: 11 Sep, 2016 11:24 AM

astrology

भगवान शंकर बहुत भोले हैं। उन्हें एक लोटा जल अर्पित करें तो भी वे शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं। भोलेनाथ की सच्चे मन से पूजा करने से व्यक्ति को जीवन

भगवान शंकर बहुत भोले हैं। उन्हें एक लोटा जल अर्पित करें तो भी वे शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं। भोलेनाथ की सच्चे मन से पूजा करने से व्यक्ति को जीवन की प्रत्येक प्रकार की परेशानियों से छुटकारा मिलता है। शिवपुराण में भगवान शिव की पूजा करने के कुछ सरल उपाय बताए गए हैं। जिन्हें अपनाकर जीवन की समस्याअों से मुक्ति मिलती है अौर मोक्ष की प्राप्ति होती है। ये उपाय इस प्रकार हैं-

 

* भोलनाथ पर चावल अर्पित करने से धन की प्राप्ति होती है। 


* तिल अर्पित करने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं अौर पापों का नाश होता है।

 

* भगवान शंकर को लाल और सफेद फूल बहुत प्रिय लगते हैं इसलिए लाल व सफेद आंकड़े के फूलों से उनकी पूजा करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।

 

* शिवपुराण के अनुसार भोलेनाथ की शमी के वृक्ष के पत्तों से पूजा करने पर मोक्ष मिलता है।

 

* इसके अतिरिक्त जूही के पुष्पों से पूजन करने पर घर पर अन्न की कमी नहीं होती।

 

* कनेर एवं बेला के फूलों से भोलेनाथ की पूजा करने से सुंदर पत्नी या पति अौर नए वस्त्रों की प्राप्ति होती है।

 

* प्रत्येक सोमवार 21 बिल्वपत्रों पर चंदन से 'ऊं नम: शिवाय' लिखकर शिवलिंग पर अर्पित करने से व्यक्ति की संपूर्ण मनोकामनाएं पूर्ण होती है।


* विवाह में अड़चने आ रही हों तो सावन में प्रतिदिन शिवलिंग पर केसर मिला हुआ दूध अर्पित करने से शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।

 

* भगवान शिव को जौ अौर गेंहू अर्पित करने से सुख अौर संतान वृद्धि होती है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!