घर-गृहस्थी की कुछ बातें, जिन पर अमल करने से चमक उठेगी किस्मत

Edited By ,Updated: 16 Oct, 2016 11:36 AM

astrology

घर में व्यक्ति कई बार इस प्रकार के कार्य कर जाता है, जिससे घर के पारिवारिक सदस्यों का भाग्य दुर्भाग्य में बदलना आरंभ हो जाता

घर में व्यक्ति कई बार इस प्रकार के कार्य कर जाता है, जिससे घर के पारिवारिक सदस्यों का भाग्य दुर्भाग्य में बदलना आरंभ हो जाता है। इसके साथ ही धन हानि अौर घर की सुख-समृद्धि भी समाप्त हो जाती है। घर-गृहस्थी की कुछ बातें अपनाने से इन सभी परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है अौर व्यक्ति की किस्मत भी चमक जाएगी। 

 

* सूर्यास्त के समय किसी को भी दूध, दही अौर प्याज नहीं देना चाहिए। इनसे घर की सुख-समृद्धि खत्म हो जाती है। 

 

* महीने में एक बार अॉफिस में मिठाई जरुर ले जानी चाहिए। मिठाई को अपने मित्रों अौर अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर खानी चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में उन्नति के मार्ग खुलते हैं। 

 

* रसोईघर में जूठे बर्तन नहीं रखने चाहिए। जूठे बर्तन रखने से लक्ष्मी रुठ कर चली जाती है। यदि अधिक इमरजेंसी हो तो जल से साफ करके रख लेने चाहिए। जिससे धन हानि होने से बचाव होगा। 

 

* घर के मुख्यद्वार पर कूड़ादान न रखें। ऐसा करने से पड़ोसियों से दुश्मनी हो जाती है। 

 

* घर में सुबह के समय मंत्र या भजन का उच्चारण करना चाहिए। स्वयं न कर सके तो मोबाइल, टी. वी आदि में चला लें। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।

 

* महीने में एक बार मिश्री युक्त खीर बनाकर परिवार संग अवश्य खानी चाहिए। जिससे घर की दरिद्रता का नाश होता है । इसके साथ ही घर में लक्ष्मी का वास होता है। 

 

* बिस्तर पर बैठकर भोजन करने से घर में अंशाति अौर पारिवारिक सदस्यों पर कर्ज चढ़ता है।

 

* रात को सोने से पूर्व रसोईघर में जल से भरी बाल्टी रखने से ऋण से मुक्ति मिलती है। इसी प्रकार बाथरूम में पानी से भरी बाल्टी रखने से जीवन में उन्नति के रास्ते खुलते हैं।

 

* घर में जाले अौर गंदगी जमा न होने दें। ऐसा करने से भाग्य दुर्भाग्य में परिवर्तित हो जाता है। इसके साथ ही बनते कार्य भी बिगड़ने लगते हैं। 

 

* घर के मंदिर में जल से भरा कलश सदैव रखना चाहिए। ये पात्र मंदिर के ईशान कोण में रखना पारिवारिक सदस्यों के लिए शुभ होता है। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!