आर्मी लिट्रेचर फैस्ट में दिखा जानवरों और इंसानों का अनोखा तालमेल, देखिए तस्वीरें

Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Dec, 2017 03:27 PM

army literature fest

आर्मी लिट्रेचर फैस्ट से पहले बुधवार को पंजाब और हरियाणा सचिवालय के ग्राऊंड में इक्वीटेशन टैटू-द स्पोर्ट ऑफ किंग का आयोजन किया गया। इस दौरान पंजाब पुलिस, सेना और ट्राईसिटी के राइडिंग स्कूल में कोचिंग ले रहे 30 बच्चों ने हिस्सा लिया।

चंडीगढ़, (लल्लन) : आर्मी लिट्रेचर फैस्ट से पहले बुधवार को पंजाब और हरियाणा सचिवालय के ग्राऊंड में इक्वीटेशन टैटू-द स्पोर्ट ऑफ किंग का आयोजन किया गया। इस दौरान पंजाब पुलिस, सेना और ट्राईसिटी के राइडिंग स्कूल में कोचिंग ले रहे 30 बच्चों ने हिस्सा लिया। शो के दौरान घुड़सवारों ने रफ्तार, फिटनैस और लगाम के साथ बेहतर तालमेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इक्वीटेशन टैटू-द स्पोर्ट ऑफ किंग मैगा शो की शुरूआत रिसैप्शन ऑफ द वी.आई.पी. से हुई, जिसमें 4 गुणा 4 लांसर्स ने हिस्सा लिया। टीम का नेतृत्व पी.पी.ए. फिल्लौर के ए.एस.आई. कुलदीप सिंह ने किया। इसके बाद सुखमनप्रीत सिंह ने स्टैंडिंग सल्यूट दिया, इस करतब में कृष्ण कुमार, विलास और बाबूलाल ने साथ दिया। चिल्ड्रन मार्चपास्ट की अगुवाई आदित्य प्रताप चहल ने की। उनके साथ इसमें नाजिया, हरीति, साना, हितेश्वर, रौनक, नमन, अर्नव, एकम, कृष और पुष्कर ने हिस्सा लिया। इसके बाद आर्मी और पुलिस के जवानों ने भाले की नोक से गत्ता उठाया और तेज रफ्तार में घोड़े के ऊपर बैठकर रुमाल उठाने का करतब दिखाया। 6 डोगरा के जवानों ने पाइप बैंड की मधुर धुनें बजाईं। सेना के जवानों ने घोड़ों के ऊपर एक्सरसाइज की। 


इसके बाद घोड़ों ने आग के गोलों में होकर जंप किया। इस इवैंट में सेना की आकाश गंगा टीम तरफ से कई तरह के करतब दिखाने की योजना थी, लेकिन शाम के समय हवा तेज होने की वजह से स्काई ड्राइव और लाई पोस्ट जैसे सारे आयोजन रद्द कर दी। पूर्व लैफ्टिनैंट जरनल व पंजाब के मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह के सीनियर एडवाइजर तेजेंद्र सिंह शेरगिल इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे हुए थे। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!