Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Jan, 2018 11:26 AM
पुर्तगाल की एक इमारत में आग लगने से 8 लोगों की मौत हो गई, वहीं कई लोग इ बुरी तरह झुलस गए। आग क्यों लगी अभी इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है...
पुर्तगालः पुर्तगाल की एक इमारत में आग लगने से 8 लोगों की मौत हो गई, वहीं कई लोग इ बुरी तरह झुलस गए। आग क्यों लगी अभी इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है। ये इमारत अंदर से लकड़ी की बनी हुई थी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस घटना में कम से कम 50 से ज्यादा लोग झुलस गए हैं। घायलों को पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इमारत में आग लगने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। अभी तक इस पूरे मामले कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।