चुनौतीपूर्ण अभियान पर निकलीं भारतीय नौसेना की महिला क्रू सदस्य ऑस्ट्रेलिया से रवाना

Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Nov, 2017 03:54 PM

australian minister  says  indian navy women heroes

समुद्र मार्ग से पूरी दुनिया का चक्कर लगाने के चुनौतीपूर्ण अभियान पर निकलीं भारतीय नौसेना की महिला क्रू सदस्य न्यूजीलैंड की यात्रा के लिए पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के बंदरगाह शहर फ्रीमैन्टल से आज आगे रवाना हुईं...

मेलबोर्नः समुद्र मार्ग से पूरी दुनिया का चक्कर लगाने के चुनौतीपूर्ण अभियान पर निकलीं भारतीय नौसेना की महिला क्रू सदस्य न्यूजीलैंड की यात्रा के लिए पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के बंदरगाह शहर फ्रीमैन्टल से आज आगे रवाना हुईं।   लेफ्टिनैंट कमांडर र्वितका जोशी के नेतृत्व में आईएनएसवी तारिणी पर रवाना हुई 6 क्रू सदस्यों ने गोवा से 10 सितंबर को अपनी पहली यात्रा शुरू की थी और इस यात्रा के करीब 8 महीने में पूरा होने की संभावना है।

भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कैप्टन डी के शर्मा ने कहा, ‘‘आईएनएसवी तारिणी न्यूजीलैंड के लिटलटन की यात्रा के लिए आज सुबह ऑस्ट्रेलिया के फ्रीमैन्टल से रवाना हुआ।’’  आईएनएसवी तारिणी 23 अक्तूबर को फ्रीमैन्टल बंदरगाह पहुंचा था जो ऑस्ट्रेलिया में उसका पहला और एकमात्र ठहराव है। 55 फुट के इस जहाज को भारत में ही बनाया गया है और इस वर्ष की शुरुआत में इसे भारतीय नौसेना में शामिल किया गया है। 

ऑस्ट्रेलिया सरकार ने भारतीय महिलाओं का स्वागत करते उन्हें बहादुर बताया।   ऑस्ट्रेलियन राज्य महिला मामलों की मंत्री सिमोन मैकगुर्क ने कहा, 'मैं सोच नहीं सकती कि समुद्री रास्ते से पूरी दुनिया घूमने में कितनी बहादुरी, ताकत और इच्छाशक्ति की ज़रूरत है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!