Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Jan, 2018 03:01 PM
बिहार के मुख्यमंत्री अपनी समीक्षा यात्रा के चलते मंगलवार को मुंगेर पहुंचे। मुंगेर पहुंच कर उनके द्वारा समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान नीतीश कुमार ने मुंगेर के संग्रहालय में नव निर्मित सभाकक्ष का उद्घाटन भी किया। समीक्षा बैठक के...
मुंगेरः बिहार के मुख्यमंत्री अपनी समीक्षा यात्रा के चलते मंगलवार को मुंगेर पहुंचे। मुंगेर पहुंच कर उनके द्वारा समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान नीतीश कुमार ने मुंगेर के संग्रहालय में नव निर्मित सभाकक्ष का उद्घाटन भी किया।
समीक्षा बैठक के दौरान लोजपा की सांसद वीणा देवी प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए बैठक से चली गई। लोजपा की सांसद वीणा देवी का कहना है कि बैठक में उनके बैठने के लिए कोई जगह निर्धारित नहीं की थी। उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में संवाददाताओं से चर्चा करेंगी।
बता दें कि बैठक में कई विभागों के अधिकारी शामिल हुए। मुख्यमंत्री समीक्षा के दौरान सात निश्चय कार्यक्रमों के विकास कार्यों का जायजा ले रहें हैं।