...तो चंडीगढ़ में बंद हो जाएंगे डीजल, पेट्रोल और एलपीजी ऑटो!

Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Jan, 2018 03:03 PM

diesel petrol and lpg auto will be closed in chandigarh

साल 2018 के आखिर तक सभी डीजल, पेट्रोल और एलपीजी ऑटो को सीएनजी में कन्वर्ट करना होगा। ऐसा चंडीगढ़ को क्लीन फ्यूल वाला शहर बनाने के उद्देश्य से किया जायेगा। प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने सेक्टर-17 में सीएनजी पंप के उद्घाटन अवसर पर अधिकारियों को यह आदेश...

चंडीगढ़ : साल 2018 के आखिर तक सभी डीजल, पेट्रोल और एलपीजी ऑटो को सीएनजी में कन्वर्ट करना होगा। ऐसा चंडीगढ़ को क्लीन फ्यूल वाला शहर बनाने के उद्देश्य से किया जायेगा। प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने सेक्टर-17 में सीएनजी पंप के उद्घाटन अवसर पर अधिकारियों को यह आदेश दिए। उन्होंने कहा कि एलपीजी अत्याधिक ज्वलनशील होने के कारण खतरनाक है। इसके मुकाबले सीएनजी बेहद सुरक्षित है। इसलिए सभी एलपीजी ऑटो को सीएनजी में कन्वर्ट किया जाना चाहिए। एप कैब टैक्सी को भी डीजल की बजाए क्लीन फ्यूल का इस्तेमाल करना चाहिए। सीएनजी इसका बेहतर विकल्प है। 


स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (एसटीए) पहले ही सभी टैक्सी क्लीन फ्यूल में कन्वर्ट करने की समय सीमा निर्धारित कर चुकी है। चंडीगढ़ में सीएनजी पहुंचने के एक साल बाद कोई भी डीजल टैक्सी चंडीगढ़ में नहीं चल सकेंगी। अब सेक्टर-44 और 17 में सीएनजी पंप शुरू हो गए हैं। सेक्टर-37 का सीएनजी पंप कल से शुरू हो रहा है। ऐसे में इस साल के आखिर तक सभी एप बेस्ड टैक्सी को सीएनजी में कन्वर्ट करवाना जरूरी होगा।
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!