Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Nov, 2017 02:43 PM
नशे में इंसान अक्सर होश खो बैठता है और उसे पता नहीं चलता कि वह क्या कर रहा है, क्यों कर रहा है। ऐसी ही नशे में धुत उत्पात मचा रही लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है...
सिडनीः नशे में इंसान अक्सर होश खो बैठता है और उसे पता नहीं चलता कि वह क्या कर रहा है, क्यों कर रहा है। ऐसी ही नशे में धुत उत्पात मचा रही लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। 5 सैकेंड की इस क्लिप में दिख रहा है कि नशे लड़की फ्रिज पर चढ़ी हुई है और अचानक वह फ्रिज सहित नीचे आ गिरती है।
मजे की बात यह है कि इस लड़की ने यह विडियो पोस्ट करते वक्त बस इतना लिखा कि नशे की हालत में मैं फ्रिज से गिर गई। फ्रिज टूट गया। उसने यह नहीं बताया कि उसकी कितनी हड्डियां टूटीं या बचीं। और तो और, उसने यह भी नहीं बताया कि वह फ्रिज पर चढ़ी कैसे।