पाक की बर्बरता आई सामने, गोलियों से छलनी मिले 15 बलूचों के शव

Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Nov, 2017 01:41 PM

fifteen bullet riddled  baluch bodies found

बलूच लोगों पर पाकिस्तान की बर्बरता का मामला सामने आया है। अशांत बलूचिस्तान प्रांत के केच जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों ने गोलियों से छलनी कम से कम 15 शव बरामद किए...

इस्लामाबाद: बलूच लोगों पर पाकिस्तान की बर्बरता का मामला सामने आया है। अशांत बलूचिस्तान प्रांत के केच जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों ने गोलियों से छलनी कम से कम 15 शव बरामद किए। एक सरकारी अधिकारी ने  बताया कि जिले के बुलेडा तहसील के गोरक क्षेत्र में यह शव पाए गए। शवों की शिनाख्त व पोस्ट-मार्टम के लिए इन्हें तरबात के जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया है।

हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि लोगों की हत्या के पीछे वजह क्या है, लेकिन इसे मानव तस्करी से जुड़ा मामला माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह लोग मजदूर थे या घुसपैठिए। शव बलूचिस्तान लेवी के कर्मचारियों ने बरामद किए हैं।

बलूचिस्तान लेवी एक अर्धसैनिक बल है, जो एक कानून प्रवर्तन एजेंसी के रूप में इस अशांत प्रांत में तैनात है और कानून व व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी संभालता है। बताया जाता है कि पाकिस्तान और साउथ एशियन देशों में मानव तस्करी की वारदातें लगातार बढ़ रही है। साथ ही इन बॉर्डर इलाकों में लोगों की मौत की घटनाएं बढ़ रही हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!