इंश्यारैंस क्लेम के नाम पर महिला से ठगे 38 लाख, 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Nov, 2017 06:56 PM

fraud case filed against 5

इंश्योरैंस पॉलिसी का क्लेम देने के नाम पर एक महिला से हैदराबाद के पांच लोगों ने 38 लाख की धोखाधड़ी कर ली। धोखाधड़ी होने का पता चलते ही सैक्टर-15  निवासी महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। सैक्टर-11 थाना पुलिस ने जसविंद्र की शिकायत पर धोखाधड़ी और...

चंडीगढ़, (सुशील राज): इंश्योरैंस पॉलिसी का क्लेम देने के नाम पर एक महिला से हैदराबाद के पांच लोगों ने 38 लाख की धोखाधड़ी कर ली। धोखाधड़ी होने का पता चलते ही सैक्टर-15  निवासी महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। सैक्टर-11 थाना पुलिस ने जसविंद्र की शिकायत पर धोखाधड़ी और आई.टी. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। आला अफसरों ने 38 लाख की  धोखाधड़ी का केस साइबर सैल को सौंप दिया है। 

 

जसविंद्र ने बताया कि वह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में काम करती है। कुछ समय पहले उनके फोन पर कॉल आई और बताया गया कि वह इंश्योरैंस रैगुलेटरी एंड डेवलपमैंट अथॉरिटी (आई.आर.डी.ए.) हैदराबाद से बात कर रहे हैं। उन्होंने जसविंद्र से उनके पति के पेन कार्ड और इंश्योरैंस के बारे में पूछा। इसके बाद जसविंद्र से एक के बाद एक कर विशाल अग्निहोत्री, रिया रंधावा, दिगंबर कुमार अरोड़ा, रमेश रस्तोगी व बी.एम. मोदी ने संपर्क किया और इंश्योरैंस पर क्लेम देने की बात करते रहे। इंश्योरैंस क्लेम के लिए ठगों ने महिला से इंश्योरैंस से संबंधित कागजात मंगवाए। महिला उनके झांसे में आई गई। ठगों ने कहा कि क्लेम लेने से पहले उन्हें टैक्स के लिए पैसे अकाऊंट में जमा करवाने होंगे। 

 

अलग-अलग अकाऊंट्स में जमा करवाए पैसे
महिला ने अलग-अलग अकाऊंट में 38 लाख रुपए जमा करवा दिए। इसके बावजूद महिला के अकाऊंट में इंश्योरैंस क्लेम की राशि नहीं आई। महिला को ठगी का अहसास हुआ और उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। सैक्टर-11 थाना पुलिस ने मामले की छानबीन के बाद विशाल अग्निहोत्री, रिया रंधावा, दिगंबर कुमार अरोड़ा, रमेश रस्तोगी व बी.एम. मोदी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!