अफ्रीकी देश में राजनीतिक संकट, प्रधानमंत्री ने दिया इस्तीफा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Jan, 2018 06:06 PM

guinea bissau  s pm resign

पश्चिम अफ्रीका के गिनी-बिसाऊ देश के प्रधानमंत्री उमरो सिस्सको इंबालो ने अपना इस्तीफा दे दिया है।  उनके इस कदम को अफ्रीकी देश में पिछले 2 साल से जारी राजनीतिक संकट के आखिरी पड़ाव के तौर पर देखा जा रहा है...

बिसाऊः पश्चिम अफ्रीका के गिनी-बिसाऊ देश के प्रधानमंत्री उमरो सिस्सको इंबालो ने अपना इस्तीफा दे दिया है।  उनके इस कदम को अफ्रीकी देश में पिछले 2 साल से जारी राजनीतिक संकट के आखिरी पड़ाव के तौर पर देखा जा रहा है। बता दें कि गिनी-बिसाऊ में ये राजनीतिक संकट अगस्त 2015 से शुरु हुआ, जब तत्कालीन प्रधानमंत्री डोमिंगोस सिमोस परेरा को राष्ट्रपति जोस मारियो वाज ने प्रधानमंत्री पद से हटा दिया था।

इंबालो ने कहा कि मैं वो नहीं जो सत्ता से चिपक जाऊं, अगर राष्ट्रपति मुझे पसंद नहीं करते तो मैं उनके द्वारा पद से हटाने का इंतजार नहीं करुंगा, मैं खुद ही छोड़ दूंगा।राष्ट्रपति भवन में सूत्रों ने बताया कि उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया गया है। बता दें कि उमरो सिस्सको इंबालो 2016 में गिनी-बिसाऊ के प्रधानमंत्री बने थे।इकॉनॉमिक कम्यूनिटी ऑफ वेस्ट अफ्रिकन स्टेट (ECOWAS) के शिखर सम्मेलन में पश्चिम अफ्रिका के गुट ने भी गिनी-बिसाऊ के नेताओं को यह राजनीतिक संकट सुलझाने का आग्रह भी किया था। संयुक्त राष्ट्र की सिक्योरिटी काउंसिल ने भी सितंबर में गिनी-बिसाऊ में स्थित पुर्तगाल कॉलोनी को बातचीत कर मुद्दा सुलझाने को और फिर से लोकतंत्र स्थापित करने को कहा था।

क्या है मामला?
राष्ट्रपति जोस मारियो वाज और पूर्व प्रधानमंत्री ने एक दूसरे पर आरोप लगाया कि 2016 अक्तूबर में एक समझौते को लागू नहीं होने दिया। पड़ोसी देश गिनी के राष्ट्रपति अल्फा कंडे को इस बातचीत का मध्यथ भी रखा। आपको बता दें कि गिनी-बिसाऊ दुनिया के सबसे गरीब देशों में आता है। देश को पुर्तगालियों से 1974 में आजादी तो मिली थी, लेकिन पूरे देश को सेना द्वारा त्रस्त कर दिया गया था।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!