गुजरात विधानसभा चुनाव: जदयू के 52 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Nov, 2017 07:54 PM

gujarat assembly elections  52 candidates from jdu

बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रमुख सहयोगी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की राज्य कार्यकारिणी की रविवार को हुई बैठक में गुजरात विधानसभा चुनाव तथा संगठन को और मजबूत बनाने के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई।

पटना : बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रमुख सहयोगी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की राज्य कार्यकारिणी की रविवार को हुई बैठक में गुजरात विधानसभा चुनाव तथा संगठन को और मजबूत बनाने के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के बाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद आर. सी. पी. सिंह ने बताया कि गुजरात विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी की ओर से 52 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया है। गुजरात में कुछ और सीटों पर पार्टी उम्मीदवार खड़ा कर सकती है।

सिंह ने कहा कि गुजरात विधानसभा के चुनाव में बिहार के मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार प्रचार करने नहीं जाएंगे लेकिन पार्टी के अन्य नेता चुनाव प्रचार के लिए वहां जाएंगे। उनका दल राष्ट्रीय पार्टी की पहचान के लिए गुजरात में चुनाव लड़ रहा है।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!